अध्याय 2

सुरक्षित शहर के बारे में हमारा नज़रिया क्या है?

— सुरक्षित शहर के बारे में आपका नज़रिया क्या है?

हमने इस रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए जिन सिजेंडर महिलाओं और ट्रांस-क्वीयर व्यक्तियों का इंटरव्यू लिया, उनसे एक सुरक्षित शहर के बारे में उनके नज़रिये के बारे में पूछा और हमने यह सुना।

एक सुरक्षित शहर वह है जहाँ सिस और ट्रांस महिलाओं को आने-जाने की आज़ादी है। जहाँ वे दिन या रात के किसी भी समय स्वतंत्र रूप से घूम सकती हैं। सम्मान के साथ और अपनी सुरक्षा के डर के बिना। हमारे रिसर्च के प्रतिभागियों में से एक ने इसे 'बिंदास' (बेफिक्र) के रूप में व्यक्त किया। एक सुरक्षित शहर वह है जहाँ महिलाएं किसी भी कारण से अपने घरों से बाहर निकल सकती हैं, भले ही यह काम या स्कूल जाने जैसे 'सम्मानजनक' उद्देश्य के लिए न हो। वे जहाँ चाहें वहाँ घूम सकती हैं। बिना किसी प्रतिबन्ध के। बिना किसी के प्रति जवाबदेह हुए। “तेरे बाप का क्या जाता मैं कहाँ खड़ी रहूँ, कहाँ बैठूँ, क्या करूँ?”

एक सुरक्षित शहर वह है जहाँ कोई भी महिला - चाहे सिस, ट्रांस, समलैंगिक, क्वीयर, लेसबियन, विकलांग हो – उनपर नज़र नहीं रखी जाती या बताया नहीं जाता कि उन्हें क्या करना चाहिये और क्या नहीं। जहाँ वे अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती हैं या मेकअप कर सकती हैं। जेंडर, यौनिकता या जाति की परवाह किए बिना अपने प्रेमी का हाथ पकड़ सकती हैं। जहाँ उनके परिवारों, समुदायों या सरकार द्वारा इन पसंदों के लिए उनसे पूछताछ नहीं की जाती या उन्हें सज़ा नहीं दी जाती। 'एक सुरक्षित शहर वह होगा जहाँ लोगों पर उनकी जेंडर पहचान या उनके यौन रुझान या उनकी जाति के कारण मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।'

एक सुरक्षित शहर वह है जहाँ सभी महिलाओं को ज़रूरत पड़ने पर प्रभावी और समय पर सहायता मिलती है। जहाँ वे अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती हैं या मेकअप कर सकती हैं। जेंडर, यौनिकता या जाति की परवाह किए बिना अपने प्रेमी का हाथ पकड़ सकती हैं। जहाँ उनके परिवारों, समुदायों या सरकार द्वारा इन पसंदों के लिए उनसे पूछताछ नहीं की जाती या उन्हें सज़ा नहीं दी जाती। 'एक सुरक्षित शहर वह होगा जहाँ लोगों पर उनकी जेंडर पहचान या उनके यौन रुझान या उनकी जाति के कारण मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।'

एक सुरक्षित शहर वह है जहाँ देखभाल से जुड़ी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का प्रावधान है।अगर और जब भी उन्हें हिंसा का सामना करना पड़ता है, तो उनके पास हेल्पलाइन जैसी रिपोर्ट करने की सेवाओं तक पहुँच होती है। संवेदनशील पुलिस अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं और उनकी जेंडर पहचान के लिए उनपर दोषारोपण नहीं करते। जहाँ घर पर हिंसा या उत्पीड़न का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक आश्रय गृह हों। जहाँ हिंसा से बचकर आए को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें जो सभी के लिए खुली हों, आघात को ध्यान में रखें, तथा समय पर उपलब्ध हों।

एक सुरक्षित शहर की इस कल्पना में डिजिटल निगरानी कहाँ फिट बैठती है? सुरक्षा के लिए निगरानी की भूमिका पर अलग-अलग राय थी। कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की निगरानी के सख्त खिलाफ थे। अन्य लोग अपराधों की जांच के लिए निगरानी के उपयोग के विचार के प्रति अधिक खुले थे, लेकिन वे यह जानना चाहते थे कि इसका उपयोग किस प्रकार किया जाएगा। हर कोई इस बात पर सहमत था कि इस जटिल मुद्दे की बारीकियों के बारे में व्यापक सार्वजनिक चर्चा की ज़रूरत है, और इस चर्चा में ज़मीनी स्तर के समुदायों को शामिल करने की ज़रूरत है, न कि यह केवल फैसला लेने वाले स्थानों तक सीमित हो।

“देखिए, एक सुरक्षित शहर की मेरी कल्पना में निगरानी के लिए जगह है। मेरे साथ हिंसा हुई है। मेरे साथ बलात्कार हुआ है। इसलिए, अगर हम सशक्त हो सकते हैं, तो हम जाकर पुलिस को उस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की जांच करने की चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि वहाँ मेरे साथ ऐसा हुआ है।' तो, इस दस्तावेज़ीकरण के लिए, एक सीसीटीवी कैमरे की ज़रूरत है। लेकिन हमें यह देखना चाहिए कि हम इस पर कितना निर्भर रह सकते हैं और कितना इस पर निर्भर नहीं रह सकते। इसके लिए और अधिक चर्चा और बहस होनी चाहिए, तभी हम कोई समाधान निकाल पाएंगे।”
बिंदु,
ट्रांस सेक्स वर्कर