इस एमआईटी डेटा + फेमिनिज्म लैब प्रोजेक्ट ने पॉइंट ऑफ़ व्यू (POV), रेड डॉट फाउंडेशन और कोलकाता स्थित तीन नागरिक समाज संगठनों - जिन्होंने गुमनाम रहना चुना - के साथ मिलकर इस वेबसाइट का सह-निर्माण करने के लिए एक सहभागी डिज़ाइन रिसर्च पद्धति का उपयोग किया, ।
इस प्रोजेक्ट के उद्देश्य निम्न हैं:
परिवर्तन का हमारा सिद्धांत यह रहा है कि जेंडर-हाशिए पर पड़े समुदायों के हाथों में मौजूद डेटा - निगरानी और सुरक्षा के ज़मीनी अनुभवों के बारे में विवरणों - का उपयोग सामूहिक कार्यवाही के हिस्से के रूप में किया जा सकता है, ताकि सरकार के साथ बातचीत की जा सके और जेंडर आधारित सुरक्षा को संबोधित करने के उद्देश्य से सरकारी परियोजनाओं में अधिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को एकीकृत किया जा सके।
इस प्रोजेक्ट की संकल्पना 2022 में राधिका राधाकृष्णन और कैथरीन डी'इग्नाजियो द्वारा की गई थी। जुलाई और अगस्त 2023 के दौरान, राधाकृष्णन ने भारत सरकार के सुरक्षित शहर प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले चार शहरों - कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में नृवंशविज्ञान संबंधी (एथ्नोग्राफिक) फील्डवर्क किया। इन शहरों में, राधाकृष्णन ने अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली में ज़मीनी स्तर के 10 नागरिक समाज संगठनों के कुल 24 व्यक्तियों के साथ अर्ध-संरचित साक्षात्कार और केन्द्रित समूह चर्चाएं कीं। इन संगठनों में अंतरानुभागी (इंटरसेक्शनल) महिला अधिकार एनजीओ, ट्रांस-क्वीर एनजीओ और सेक्स वर्कर नेतृत्व वाले एनजीओ शामिल थे, जो सभी जेंडर-आधारित हिंसा से निपटने के लिए ज़मीनी स्तर पर जेंडर-हाशिए पर पड़े समुदायों के साथ काम करते हैं। कुछ शोध प्रतिभागी जिन्होंने गुमनाम रहना पसंद किया, उन्हें यहाँ उपनामों से संदर्भित किया गया है।
डेटा संग्रह के बाद, साक्षात्कारों को सुनीता भदौरिया द्वारा लिपिबद्ध और अनुवादित किया गया, और डेटा को गुणात्मक रूप से कोडित किया गया और एमआईटी डेटा + फेमिनिज्म लैब के शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा उसका विश्लेषण किया गया - जिसका नेतृत्व राधिका राधाकृष्णन ने किया और बिआंची डाय, नताशा अंसारी और कैथरीन डिग्नाजियो ने उसमें सहयोग दिया। जनवरी 2024 में, टीम ने एक सलाहकार समिति बनाई जिसमें मुंबई स्थित एक समिति (पॉइंट ऑफ़ व्यू और रेड डॉट फ़ाउंडेशन) और कोलकाता स्थित एक समिति शामिल थी जिसमें तीन नागरिक समाज संगठन शामिल थे जिन्होंने अपना नाम गुप्त रखने का विकल्प चुना। सलाहकार समिति ने डिज़ाइन के प्रारूप, लक्षित दर्शकों और डिज़ाइन सिद्धांतों पर बार-बार काम करने का बीड़ा उठाया।
समिति के सुझावों के आधार पर, बिआंची डाय ने इस वेबसाइट और पत्रिका के डिज़ाइन और वेब डेवलपमेंट का नेतृत्व किया, जिसमें इंदु हरिकुमार ने चित्रांकन किया। राधिका राधाकृष्णन ने इस निबंध के लेखन का नेतृत्व किया, जिसमें कैथरीन डी’इग्नाजियो और नताशा अंसारी ने संपादकीय और शोध सहायता प्रदान की।
इस प्रोजेक्ट को नॉर्मन बी. लेवेंथल सेंटर फॉर एडवांस्ड अर्बनिज्म से प्राप्त बीज अनुदान (सीड ग्रांट), एमआईटी डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन स्टडीज़ एंड प्लानिंग (शहरी विज्ञान बीज निधि और नस्लीय न्यायपूर्ण अनुसंधान पहल अनुदान) से प्राप्त दो अनुदानों, तथा एमआईटी डेटा + फेमिनिज्म लैब द्वारा वित्त पोषित (फंड) किया गया है।
